फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने से पहले रजिस्टर पर दस्तखत करेंगे बच्चे

Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिड-डे मील में गड़बड़ी रोकने के लिए डीएम ने पहल की है। अब बच्चों को दोपहर का भोजन करने से पहले रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना होगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की टीम प्रत्येक माह कम से कम पांच विद्यालयों पर मिड-डे मील की जांच करेगी। डीएम शरद कुमार सिंह ने बताया कि प्राय: यह देखा जाता है कि स्कूलों में बच्चों का पंजीकरण ज्यादा होता है लेकिन उपस्थिति कम होती है। इसमें बच्चों के फर्जी नाम होने की आशंका रहती है। गड़बड़ी को रोकने के लिए अब प्रत्येक विद्यालय पर एक रजिस्टर रखा जाएगा। भोजन करने से पहले प्रत्येक बच्चे का इसपर हस्ताक्षर कराया जाएगा। जिला स्तरीय टास्क फोर्स को भी सक्रिय किया जा रहा है। अब टास्क फोर्स की टीम प्रत्येक माह कम से कम पांच विद्यालयों पर मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करके रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि ब्रांडेड खाद्य सामग्री का इस्तेमाल कराने का निर्देश दिया गया है। दिसंबर माह तक सभी रसोइयों का मानदेय भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें