महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग दो अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक चलेगा । देवलाली कन्या इंटर कालेज बॉसपार में चलने वाले इस प्रशिक्षण में जिले के दौ सौ स्वयं सेवक भाग लेंगे। आरएसएस के जिला कार्यवाह महेश पांडेय तथा जिला संघचालक रमाशंकर गुप्त ने बताया कि इस वर्ग में स्वयं सेवकों को अनुशासन व देश भक्ति की शिक्षा दी जाएगी । इसके आलावा शारीरिक ,बौद्धिक तथा आध्यात्मिक बोध का पाठ पढ़ाया जाएगा ।
प्रशिक्षण में ंस्वयं सेवकों को दो अक्टूबर की सुबह आठ बजे तक पहुंचना होगा प्रशिक्षण में मोबाइल के अलावा कीमती सामान लाना वर्जित है।