महराजगंज। आईआईटी कानपुर परिसर में 6 जुलाई को आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 38 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अंडर-12 वर्ग में अविनाश गुप्ता, आदर्श वर्मा, शिवम सैनी, फराज अहमद, जुबेर अहमद, सूरज सैनी, प्रियांशी मौर्या शामिल हैं। अंडर-14 आयुवर्ग में शिवम चौधरी, प्रियांशी गुप्ता, विशाल राजभर, संदीप सैनी, विश्वास खरवार, रितेश गौंड, बबलू खरवार, रंजेश गुप्ता, मो. फराज, आशुतोष पटेल, सुग्रीव, अभय दूबे, विक्रम शर्मा, दिपांशु मिश्रा, संगम कुमार, लकी विश्वास, आंचल गौंड, सांभवी सिंह, कृतिका जायसवाल, सिद्दी मिश्रा, किरन कुमार व निधि सिंह और अंडर-17 में आकाश चौहान, मो. शहनवाज खान, राजू, दीपक शर्मा, दुर्गेश कुमार, शुभम जायसवाल, प्रिया साहनी, सबीना खातून आदि प्रतिभाग करेंगे।