फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी नसीर अहमद ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में बंद हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी नसीर अहमद ने तमाम बंदियों के साथ योगाभ्यास किया। इस बीच जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आतंकी नसीर अहमद ने सहज भाव से कठिन योग क्रियाओं को किया। उसके साथ अन्य बंदियों ने भी योग शिक्षकों का अनुसरण करते हुए बेहतर ढंग से योग किया। जेल में 14 विदेशी भी बंद हैं। जिला कारागार में वर्तमान में 840 कैदी बंद हैं। जेल अधीक्षक एके राय ने बताया कि बंदियों को योग शिक्षकों की उपस्थिति में योग कराया गया। उन्हें योग के माध्यम से निरोग रहने का तरीका बताया गया है। योगाभ्यास में तमाम बंदियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें