हाईस्कूल व इंटर में 900 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शनिवार को दोनो पालियों में कुल 900 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 12,152 परीक्षार्थियों में 11,278 ने परीक्षा दी, जबकि 874 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट उर्दू विषय में पंजीकृत 52 परीक्षार्थियों में से 42 ने परीक्षा दी व 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट बहीखाता की परीक्षा में पंजीकृत 200 परीक्षार्थियों में से 184 ने परीक्षा दी व 16 अनुपस्थित रहे।