लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। विकास खंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत एकमा के टोला बटईडीहा में शुक्रवार को बच्चों के खेल में आग लग गई। जहां बगल में ईट पथेरा मजदूरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने तक करीब एक एकड़ फसल जल कर राख हो गई। शुक्रवार की शाम को लक्ष्मीपुर बाजार से सटे मजरा बटईडीहा गांव के पश्चिम सिवान में बच्चों ने खेल-खेल में खड़ी गेहूं के फसल में माचिस लगा दिया। जहां कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। वहीं बगल में ईट भट्ठा पर पथेरा मजदूरों की टीम ईंट की पथाई कर रही थी। जब उन लोगों की नजर पड़ी तो आनन फानन में दौड़कर पानी से आग को बुझा दिया। तब आग ने चार लोगों के करीब एक एकड़ गेहूं को अपने आगोश में ले लिया था। जिसमें मोलहू, राजेश, पंचगुलाम आदि किसान शामिल हैं।