निचलौल (महराजगंज)। बृहस्पतिवार को स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों ने बाल मजदूरी रोकने को लेकर लोगों को गंभीर संदेश दिया तो वहीं स्कूल चलो अभियान की सफलता को लेकर अभिनय नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया व प्रबंधक एनबी पाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवां की छात्रा कृतिका एवं अनन्या ने सरस्वती बंदना के साथ कार्यक्रम का जोरदार आगाज किया। कार्यक्रम में सबसे बेहतरीन प्रस्तुती अतुल वर्मा का माई तेरी चुनरियां लहराई गीत पर व छात्रा श्रेया शाही का राजस्थान की लोक परंपराओं पर आधारित घूमर नृत्य पर पुरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। इसके साथ ही बाल मजदूरी रोकने को लेकर नन्हे मुन्हे बच्चों की मनुहार और सर्व शिक्षा अभियान के थीम सांग सूरज सा चमके, हम स्कूल चले हम पर खिल खिलाते बचपन को देख हर कोई हर्षित हो उठा। कार्यक्रम का संचालन एकता मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल संगीता सरकार, हरेंद्र बहादुर सिंह, रवि श्रीवास्तव, लक्ष्मणपति त्रिपाठी, नेत्ररंजन विश्वकर्मा, हिरा सिंह, कंचन चौरसिया, निहारिका सिंह, विनीता अग्रहरी, उमेश यादव, पारस यादव आदि मौजूद रहे।