ठूठीबारी/महराजगंज। बीती रात डगरुपुर गांव में चोरों ने एक साइकिल और घर के आगन में सोये एक युवक का मोबाईल चुरा लिया। खैरहवां जंगल निवासी दीपलाल यादव डगरुपुर स्थित अपने राइसमिल के पास साइकिल खड़ा कर चौराहे की ओर चला गया। वापस आने पर देखे तो उसकी साइकिल गायब थी। वहीं चोरों ने डगरुपुर निवासी इंद्रजीत वरुण के घर से रात में मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के इस घटना की जानकारी पीड़ितों की ओर से पुलिस को दी गई है।