फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों ने खेलकूद के लिए स्थान चिन्हित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर मोहर्रम त्योहार में खेलने के लिए निश्चित स्थान बनाने की मांग की है। कहा कि जब मोहर्रम आता है तो खेलने में दिक्कत होती है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा कि तीन साल से जब त्योहार मनाया जाता है तो खेलकूद के लिए गांव के ही कुछ लोग रोक देते हैं। इस त्योहार में खेलकूद को लेकर कई बार सुलह समझौता का प्रयास हुआ लेकिन कोई स्थायी हल नहीं निकला। गांव के मुनसरीम ने कहा कि बीते दिनों इस मामले को लेकर पंचायत हुई थी। पंचायत में यह तय भी हुआ कि गांव के बाहर की आबादी की जमीन मोहर्रम त्योहार में खेलकूद के लिए तय की गई। समझौता भी हुआ लेकिन बीते दिनों जब अल्पसंख्यकों के बच्चे खेलकूद कर रहे थे तो गांव के कुछ लोग एसओ कोठीभार को बुलाकर खेल को रोकवा दिया। इस मौके पर जहीर, उमर फारूख, रेयाज, हमीर, शराफत, नेमुल्हाह, इसहाद, सैयद, अब्बास, उमर फारूख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें