पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के दो लिंक मार्गों पर हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख सीएचसी बनकटी के डाक्टरों मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बिशुनपुर बरगदवा निवासी एजाज अहमद (20) सोमवार देर रात बाइक से शाहपुर जंगल से घर जा रहे थे। गांव के चौराहा सुधारपुर पहुंचे तो उनकी बाइक गांव केही विशाल सिंह चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल एजाज को सीएचसी बनकटी ले लाया गया। जहां हालत नाजुक देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर दिया गया। दूसरी घटना मंगलवार को सुबह 10 बजे थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जंगल के टोला गोकुलपुरा में हुआ। महराजगंज के राजीव नगर के रहने वाले राजेश कुमार कश्यप गोकुलपुरा में बोलेरो से अनियंत्रित होकर टकरा गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।