फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता में मदर टेरेसा ग्रुप अव्व्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। स्कालर्स एकेडमी आनंदनगर में सोमवार को आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मदर टेरेसा हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में एक से आठवीं तक के छात्रों ने छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने सदनानुसार तीन-तीन सदस्य के समूहों में भाग लिया। जिसमें मदर टरेसा हाउस की आंचल, नमिता और अंश ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान रमन हाउस की साहिबा, रूखशाली व नमिता तथा तृतीय स्थान पर मदर टेरेसा हाउस के पंकज, विशाल व आलोक ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य एके मिश्रा ने कहा कि सुंदर लिखावट और कला हमारे व्यक्तित्व का आईना होती है। लिखावट से चारित्रिक और वैचारिक स्पष्टता और सुंदरता प्रदर्शित होती है। उप प्रबंधक अब्दुल कादिर ने कहा कि सुंदर लिखावट और कला के द्वारा व्यक्ति अपने विचारों को दूसरों तक सशक्त ढंग से रख सकता है। इस दौरान ऋषिकेश सिंह, तुफैल खान, प्रियंकर मणि त्रिपाठी, ज्योति श्रीवास्तव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें