महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 13 और 14 मार्च को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 800 जोड़े एक-दूसरे के होंगे। इसके लिए डीएम ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। 13 मार्च को परतावल में पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 को नौतनवा में महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज अडडा बाजार, लक्ष्मीपुर में आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने परतावल में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है। नौतनवा में मृत्युंजय यादव खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नोडल अधिकारी नामित किया है।