फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तस्करी के लिए डंप 76 बोरी चीनी, 41 बंडल कपड़े बरामद

Wed, 04 Sep 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। तस्करी करके नेपाल भेजने के लिए डंप की गई चीनी और कपड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ लिया। भारत नेपाल सीमा से सटे थाना सोनौली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। सीमा पर तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनपद पुलिस को एलर्ट मोड पर कर रखा है। समय-समय पर निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक सीमा से सटे थानों और सीमा सुरक्षा बल को गश्त और चौकसी के लिए निर्देशित करते रहते हैं। बुधवार को थाना सोनौली पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को बड़ी कामयाबी मिली। भारत-नेपाल सीमा के ग्राम खनुआ टौला बजरडिहवा में स्थित घर से 76 बोरी चीनी व 41 बंडल कपड़ा लावारिस बरामद किया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर केस दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें