महराजगंज। भैरहवा से काठमांडू जाने वाली श्री एयरलाइंस की फ्लाइट सोमवार को उड़ने के कुछ देर बाद पुन: भैरहवा एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। बताया जा रहा है जहाज में कोई तकनीकी समस्या आ गई थी। 75 सीटों की क्षमता वाली फ्लाइट संख्या एसएचए 822 में दो बच्चों सहित कुल 75 यात्री थे। इस फ्लाइट को भैरहवा से 7:55 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन वह 9:39 बजे सुबह काठमांडू के लिए रवाना हुई, फिर 9.57 पर पुन: भैरहवा एयरपोर्ट लौट आई। चालक दल के सदस्यों ने कहा कि वे बीच रास्ते से वापस मुड़ गए। क्योंकि, संकेतक विमान में खराबी दिखा रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह किस तरह की समस्या है। सिद्धार्थ एयरपोर्ट के सूचना अधिकारी विनोद राउत ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंड हो गया है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। संवाद