फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे का शिकार होने से बचे 75 यात्री, 18 मिनट तक सांस आसमान में अटकी रही

Mon, 08 May 2023 07:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज

सार

भैरहवा से काठमांडू जाने वाली श्री एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद 75 यात्रियों को वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरहवा से काठमांडू जाने वाली श्री एयरलाइंस की फ्लाइट सोमवार को उड़ने के कुछ देर बाद भैरहवा एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। बताया जा रहा है फ्लाइट में कोई टेक्निकल समस्या आ गई थी। 75 सीटों की क्षमता वाली फ्लाइट संख्या एसएचए 822 में दो बच्चों सहित कुल 75 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट को भैरहवा से 7:55 पर उड़ान भरनी थी। लेकिन वह 9:39 बजे सुबह काठमांडू के लिए रवाना हुई। फिर उसके 18 मिनट बाद ही 9.57 पर पुनः भैरहवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। चालक दल के सदस्यों ने कहा कि वे बीच रास्ते से वापस मुड़ गए। क्योंकि, संकेत विमान में खराबी दिखा रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि यह किस तरह की समस्या है। सिद्धार्थ एयरपोर्ट के सूचना अधिकारी विनोद राउत ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंड हो गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें