फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिले चार स्कूलों के सभी शिक्षकों का रूकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मिले चार स्कूलों के शिक्षकों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन

दो ब्लॉकों के परिषदीय व कस्तूरबा गांधी का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएस जगदीश शुक्ला ने मंगलवार को जिले के दो ब्लॉकों के विभिन्न परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण दिया। निरीक्षण के समय चार स्कूलों के सभी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सुबह प्राथमिक विद्यालय महुअवां, प्राथमिक विद्यालय बरगदवां, प्राथमिक विद्यालय ताल्ही और प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया का निरीक्षण किया गया तो विद्यालय बंद मिला। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इन सभी स्कूलों में तैनत शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण किया तो यहां तैनात शिक्षक पुनम और सुरेंद्र ठाकुर अनुपस्थित मिले। स्कूल में 157 नामांकन के सापेक्ष केवल 12 छात्र ही उपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने का भी निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय समरणीरा में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय लेहड़ा खास में निरीक्षण के समय शिक्षामित्र प्रेम नारायण अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेहड़ा खास में छात्र उपस्थिति ठीक करने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया तो विद्यालय के अंदर रंगाई-पुताई नहीं कराई गई। वहां के वार्डेन को निर्देश किया कि जल्द से जल्द रंगाई-पुताई कराएं। प्राथमिक विद्यालय काशीराम महदेवा लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया तो घनश्याम यादव, कमलेश चौधरी शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का मानदेय रोकने केा निर्देश दिए। माध्यमिक विद्यालय कांशीराम महदेवां का निरीक्षण किया तो शिवानंद अनुचर का वेतन रोकने का निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़ का निरीक्षण किया तो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले जिससे एक दिन का मानेदय रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कई स्कूलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें