फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क, बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
Road
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। साढ़े तैतीस करोड़ की लागत से महराजगंज-चौक मार्ग चौड़ी व चकाचक होगी। इस सड़क का कायाकल्प हो जाने से इस मार्ग पर रफ्तार बढ़ जाएगी। राहगीरों की राह आसान होगी। अभी यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क है। बताया जाता है कि महराजगंज से चौक सड़क की कुल लंबाई 11 किलोमीटर 700 मीटर है। इस प्रधानमंत्री सड़क की उपयोगिता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब से महराजगंज-निचलौल मार्ग क्षतिग्रस्त है, तब से महराजगंज से लेकर सीमावर्ती इलाके के लोग बरसात के दिनों में चौक मार्ग से आते जाते हैं। इस सड़क पर आवागमन का दबाव भी इन दिनों कुछ ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच जब सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ बने तो इस मार्ग की महत्ता और बढ़ गई। कारण कि मुख्यमंत्री की छावनी भी चौक में ही है। ऐसे में विभाग ने इस सड़क की महत्ता को देखते हुए इस सड़क को चौड़ा व ऊंचा कराने का खाका तैयार किया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने इस 11.700 किमी. सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए 33.50 करोड़ रूपये का इस्टीमेट तैयार किया है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस सड़क बनाने की मंजूरी मिल जाएगी। गौनरिया राजा गांव के मनीष कुमार पांडेय कहते हैं कि इस सडक से चौक, गौनरियाराजा, दहरटा, लालपुर, झनझनपुर, बैजनाथपुर, अरनहवां, बरगदही बसंतनाथ, फुर्सतपुर, नाथनगर, सोनाडी, वन ग्राम उसरहवां, करौता, कसमरियां समेत 30 गांवों के लोग जिला मुख्यालय को आते जाते हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत महराजगंज-चौक मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण करने को 33.64 करोड़ का इस्टीमेट शासन में भेजा गया है। वर्तमान समय में सड़क ठीक हालत में हैं। 4 करोड़ 42 लाख की लागत से अप्रैल 2013 में यह सड़क बननी शुरू हुई तो जून 2016 में बनकर तैयार हुई। मई 2018 में सड़क की मरम्मत हुई थी। अब सड़क को ऊंचा और 7 मीटर चौड़ा बनाने की योजना है। वर्तमान में यह सड़क पौने चार मीटर चौड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें