फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गई धान की रोपाई, अभी भी नहर बेपानी

विज्ञापन
farmer
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में कहीं कहीं धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसानों को मलाल है कि अगर नहर में पानी होता तो डीजल इंजन के सहारे खेत की रोपाई नहीं करना पड़ता। इससे आर्थिक बोझ कम हो जाता। पनियरा विकास खंड के कमासिन खुर्द गांव के किसान विश्वनाथ पासवान ने रविवार को अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। उन्होंने बताया कि नहर के किनारे ही दो एकड़ खेत है। लेकिन नहर में पानी न होने से खेत में बीती रात से ही रोपाई के लिए सिंचाई कार्य शुरू कर दिया था। करीब 18 घंटे पंपिगसेट चलने के बाद खेत में पानी ठीक हुआ। उन्होंने बताया कि अगर नहर में पानी रहता तो रोपाई में खर्च कम लगता। इसी गांव के विनोद ने कहा कि गांव में भी अधिकतर किसान के धान की नर्सरी तैयार भी हो गई है लेकिन नहर में पानी न आने से परेशानी बढ़ गई हैं। इंतजार किया जा रहा है कि कब नहर में पानी आए और खेत में रोपाई तेज होगी। जिले में नहरों का जाल में फैला है। इन दिनों नहर में पानी न होने से समस्या हो रही है। सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि की नहरों के लिए पानी छोड़ दिया गया है। दो से तीन दिनों के अंदर जिले के सभी नहरों से किसानों को भरपूर पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें