फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत के हर्रडीह वार्ड के एक युवक शनिवार की रात चमनगंज नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात नगर पंचायत के हर्रडीह वार्ड निवासी लालू का 18 वर्षीय पुत्र संजय मूर्ति विसर्जन करने चमनगंज नहर पुल पर रात करीब आठ बजे गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान संजय नहर मे गहराई तक चला गया और डूब गया। भीड़ अधिक होने कारण डूबने के दौरान उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात में घर वापस न आने पर सुबह परिजन उसकी तलाश में जुट गए। रविवार की सुबह नहर का पानी बंद कराने के लिए एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद से परिजन मिले। उसके बाद नहर का पानी बंद हुआ तो परिजन व पुलिस युवक को खोजने लगे। दोपहर में युवक का शव नहर पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह कहना है कि युवक का शव नहर पुल के नीचे मिला है। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें