रतनपुर। बैरवा बनकटवा गांव के पोखरे में लगभग 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उत्तरी चौक रेंज के वनकर्मियों को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा ओंकार कुमार श्रीवास्तव वनरक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, वाचर सोलहू और मछुआरों को लेकर मौके पर पहुंचे। मछुआरों से जाल डलवाकर देर रात मगरमच्छ को पकड़वा गया। इसके बाद उसे रोहिन में छोड़ दिया गया। वन दरोगा ओंकार कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को शाहपुर गांव के पास रोहिन नदी में छोड़ दिया गया।