यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी नामित
महराजगंज। युवा कांग्रेस की विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने सभी विधान सभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नामित करते हुए उनके नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सदर विधान सभा के विराज वीर गुप्ता, फरेंदा से कन्हैया लाल यादव, नौतनवां से मो. आरिफ व सिसवां विधान सभा में शिव प्रसाद चौहान तथा पनियरा में राम प्रवेश गुप्ता को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनको अपने-अपने विधान सभा में अन्य पदाधिकारियों का नाम तय कर कमेटी गठित करने की बात कही गई है। इसी प्रकार ब्लाक अध्यक्ष के पदों पर क्रमश: सदर ब्लाक में अवधेश गुप्ता, घुघली में कृष्ण भूषण दुबे, परतावल में असिउद्दीन सिद्दिकी उर्फ गोधन, पनियरा में मनोज कुमार प्रजापति, फरेंदा में प्रदीप चौरसिया, धानी में हबीब खां, बृजमनगंज में अमर नाथ जायसवाल, नौतनवां में नागेंद्र गोंड, मिठौरा में मो. असीम, सिसवा में अखिलेश चौधरी, निचलौल में सनी कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस यूथ के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, जबकि जिला कमेटी में सचिव पद पर अजय वर्मा, राजेन्द्र पटेल, अखिलेश तिवारी, सतीश पांडेय, मुन्ना अंसारी,अर्जुन पासवान, आलम इखलाख खां, रत्नेश्वर मोर्य, इंन्द्रमणि चौरसिया जबकि महासचिव पद पर चंद्र भूषण पांडेय, सोनू कुमार गुप्ता व सोशल मीडिया प्रभारी जैनुल आब्दीन व सूरज गुप्ता को नियुक्त किया गया है।