निचलौल। थाना बरगदवा क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम पिलर संख्या 508/13 से सटे पिपरा गांव के पास पिकअप पर लदी 70 बोरी चावल बरामद की । वही आरोपी भागने में सफल रहे। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा की मुखबिर की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने एक पिकअप से नेपाल भेजी जा रही 70 बोरी चावल की खेप बरामद की । जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद