फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन खरीदवाने के नाम पर सात लाख हड़पे, चार पर केस

Wed, 10 Jan 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा धनई निवासी एक व्यक्ति को जमीन खरीदवाने के नाम पर जालसाजों ने 7 लाख रूपये हड़प लिया। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धनेवा धनेई निवासनी किरन वर्मा ने बताया है कि नगर पालिका परिषद के शिवनगर वार्ड निवासी नरसिंह, विजय शर्मा, शत्रुधन व गणेश पति गोविंद वर्मा से मिले। जहां पर इन लोगों ने पति को झांसे में लेकर बल्लो खास स्थित जमीन को खरीदवाने की बात कही। उसके बाद इन लोगों ने सतभरिया स्थित गणेश की दुकान पर पहुंचकर जमीन का विक्रय मूल्य 7 लाख रूपये ले लिए। उसके बाद 15 दिनों में जमीन बैनामा कराने के लिए वादा किया। इतना ही नहीं, दी गई रकम के लिए तैयार साक्ष्य को भी उन लोगों ने जमीन के मालिक से हस्ताक्षर कराने के नाम पर अपने साथ उठा ले गए।
तय अवधि के अंदर उक्त जमीन का बैनामा न होने पर उन लोगों से दी गई रकम की मांग की तो उन लोगों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी भी देने लगे। जिसके चलते वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में पीड़िता किरन वर्मा की तहरीर पर आरोपी नरसिंह निवासी शिवनगर वार्ड नगर पालिका परिषद, विजय शर्मा निवासी धनेवा धनेई, गणेश और शत्रुघ्न निवासी सतभरिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।



**********

मुखिया के दरवाजे पर हुई पंचायत में भी मुकरे जालसाज



पीड़ित किरन वर्मा के मुताबिक जालसाजों ने मामले में 17 दिसंबर को रामपुरवा गांव के ग्राम प्रधान करमुल्लाह अंसारी के दरवाजे पर पंचायत की। वहां भी जालसाज अपनी जुबान से मुकर गए। फिर उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें