फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट, सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में मारपीट, सात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

परतावल। रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की है। मारपीट में एक पक्ष ने शनिवार को लाठी-डंडों से हमला कर दूसरे पक्ष के तीन लोगों को घायल कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, धरमौली निवासी महेंद्र गुप्ता का गांव के ही दीनानाथ से टीनशेड तोड़ने को लेकर रंजिश है। शनिवार को इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर दीनानाथ परिजनों और सहयोगियों के साथ महेंद्र गुप्ता के घर पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में महेंद्र, उनकी पत्नी जीरा तथा पुत्र रंजीत घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों के चिकित्सीय परीक्षण के बाद सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दीनानाथ, अजय यादव, करन यादव, मोहित, बिपिन, रविंद्र और सुनील का नाम शामिल है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें