फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर प्रदर्शनी के लिए जिले के 666 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए 666 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

महराजगंज। इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए जनपद के 145 विद्यालयों ने पंजीकरण में रुचि दिखाई है। रविवार को समय सीमा बीतने के बाद जिले से कुल 666 विद्यार्थियों के पंजीकरण कराए जाने की सूचना मिली है। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करने वाले व नए कार्यों को करने में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रयास होता है। इस वर्ष भी इंस्पायर अवार्ड के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया था। पंजीकरण व प्रोजेक्ट के अपलोडिंग की तिथि रविवार को समाप्त हो गई। पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले भर के 145 विद्यालयों से जुड़े 666 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिभागिता के लिए जिले के 145 विद्यालयों ने रुचि दिखाते हुए 666 विद्यार्थियों से पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें