फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीईओ स्तर पर 66 हजार विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन लंबित

Thu, 27 Apr 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ स्तर पर 66 हजार विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन लंबित
विज्ञापन

डाटा सत्यापन न होने से डीबीटी के लाभ से वंचित हैं विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 10 ब्लॉकों व पांच निकायों में कुल 66,849 विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन लंबित है। इन डाटा को खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापित करना है, मगर अब तक सत्यापित न किए जाने से विद्यार्थियों को डीबीटी का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
जिले में डायरेक्ट बेनीफिशरी ट्रांसफर (डीबीटी) के लिए प्रेरणा पोर्टल पर कुल 2,04,699 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 1,19,727 विद्यार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। इसमें से खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर पर अब भी 66,849 विद्यार्थियों के डाटा सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इससे विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं। जब तक उनका सत्यापन नहीं होगा, तब तक वे लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ब्लॉकवार व निकायवार लंबित डाटा सत्यापन की स्थिति
नौतनवां ब्लॉक में 3369, लक्ष्मीपुर में 10,126, निचलौल में 11,971, मिठौरा में 9,070, सिसवा में 6,630, बृजमनगंज में 5,169, फरेंदा में 11,452, महराजगंज में 169, घुघली में 6471 व पनियरा में 989 विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन लंबित है। वहीं, शहरी क्षेत्र में नगर पालिका नौतनवां में 545 व नगर पंचायत आनंदनगर में 153, घुघली में 286, निचलौल में 204 व सिसवा में 245 विद्यार्थियों का डाटा अवशेष है।
विज्ञापन

कोट
खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर 66 हजार से अधिक विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन न होना गंभीर है। सभी बीईओ अविलंब डाटा सत्यापन के कार्य को तीव्र गति से पूरा कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें