फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव : प्रधान के तीन पद पर 65.33 प्रतिशत मतदान

Thu, 02 Mar 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
गिरहिया में उपचुनाव में मतदान के दौरान मतदाता से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।संवाद
विज्ञापन
फोटो निचलौल के गिरहिया में सर्वाधिक 77.78 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में प्रधान के तीन पद पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुई। उप चुनाव में तीन ब्लॉकों में कुल 65.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
निचलौल संवाद के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के गिरहिया गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 77.78 फीसदी मतदान हुआ। मतदान बूथ पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ लगी रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार वाचस्पति सिंह और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में ब्लॉक परिसर लाया गया।
विज्ञापन

मिठौरा संवाद के मुताबिक मोहनापुर में प्रधान पद पर मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखा। यहां पर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ द्विवेदी ने बताया मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच खंड विकास कार्यालय मिठौरा में रखा गया है। परतावल संवाद के अनुसार ग्राम बलुआ में प्रधान पद पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परतावल में सबसे कम 49 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सील कर रख दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से ब्लॉक सभागार में मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें