नौतनवां। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल नौतनवां के बच्चों ने शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन बनाने की प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग अलग ग्रुप में थाली में दीपक, रक्षाबंधन, फूल, मिठाइयों सजाया। जिसके बाद छात्राओं ने छात्रों के कलाईयों में राखी बांधी और उन्हे मिठाईयां खिलायी। छात्रों ने भी बहनों को उपहार भेंट किये। स्कूल के प्रबंधक अर्श जायसवाल ने बच्चों के उत्साह को देखते हुये उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिये कामना करते हुए कहा कि प्रतिभावान बच्चे ही अच्छे समाज की स्थापना करते हैं। रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुये प्रधानाचार्य उमर खान ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता बहुत अनोखा होता है। उनका प्रेम व संरक्षण दोनों होता है। हमें हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिये और छोटों को स्नेह देना चाहिये। इस मौके राजेश त्रिपाठी, अरूण त्रिपाठी, रोहित शर्मा, आनन्द कुमार, यशवंत सिंह, आकृति पाण्डेय, सिमरन कौर, नित्या, श्रद्धा, दिव्यांशी, शिक्षा, माशी, इकरा, हरनीत, अभिनव, अनुराग, पृथ्वी, कौशल आदि बच्चे मौजूद रहे।