बरगदवा। शनिवार की दोपहर ड्रग इंसपेक्टर के नेतृत्व में तीन सदस्यी टीम ने बरगदवां कस्बे स्थित मेडिकल स्टोर्स की जांच की । इस दौरान कुल 12 मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। सभी मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस वैध पाए गए। किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं नहीं पाई गईं। शनिवार की दोपहर ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार तीन सदस्यीय टीम के साथ बरगदवां पहुंचे मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान कस्बे के मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, शशि भूषण, दिनेश रौनियार, मनीष कुमार, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।