फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में 60 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिसवा बाजार केंद्र की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सोमवार को 60 लोगों ने रक्तदान किया। स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ सिसवा इस्टेट के कैप्टन मानवेन्द्र सिंह ने किया। शिविर में नगर के शिक्षक, व्यवसायी व महिलाओं समेत सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जांच के बाद 60 लोगों ने रक्तदान किया। केंद्र व्यवस्थापिका मनोज ने बताया की विश्व बंधुत्व दिवस व राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर संस्थान ने स्थानीय केडिया धर्मशाला में शिविर लगाया, इसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर नगर के व्यवसायी सोमनाथ चौरसिया, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. शिवा जी सिंह, विवेक चौरसिया, आलोक शर्मा, मनीष पांडेय, आलोक सिंह, दमनदीप सेट्ठी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें