महराजगंज। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के 59 गांवों में 177 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खासकर गांव के मंदिर व मुख्य चौराहे कैमरे की नजर में हैं। इन सीसी कैमरों के माध्यम से गांव का हाल देखने के लिए प्रत्येक गांव में एक नियंत्रण कक्ष बना है। यह जानकारी सिंदुरिया थानाध्यक्ष कंचन राय ने दी। बताया कि क्षेत्र के हर चौराहे एवं निजी प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों व संभ्रांत नागरिकों को प्रेरित कर सीसी कैमरा लगवाए जा रहे हैं। चिउटहा, देउरवा, सेमरा ढाला, मिठौरा, भागाटार, नंदाभार, मधुबनी, झंझनपुर, बेनीगंज, सिंदुरियां, बलुहयीधूस, पकड़ियार, कंचनपुर, मोहनपुर, नारायणपुर, रामपुरमीर चौराहा आदि गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। संवाद