फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल मैत्री बस से तस्करी की 57 बैटरी बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल तस्करी करके भेजी जा रही लिथियम बैट्री नेपाली नंबर की मैत्री बस से बरामद कर नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर सोनौली मुख्य गेट पर एसएसबी 22वीं वाहिनी और सोनौली कस्टम की टीम संयुक्त रूप से आने-जाने वाले वाहनों और यात्रियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नेपाल मैत्री बस वहां पहुंची। इस बीच मुखबिर से टीम को खबर मिली की भारत से नेपाल जाने वाली मैत्री बस नो मेंस लैंड पर अवैध सामान उतार कर नेपाल ले जाने फिराक में है। जांच में बस से 57 पीस लिथियम आयरन रिचार्जेबल बैटरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें