महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के चकरार मार्ग के महाव नाले के पास मंगलवार दोपहर में बरगदवा पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 540 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। विनोद उर्फ मरचाहे, निवासी देवघट्टी, विशाल रौनियार व अजय चौधरी निवासी नारायनपुर थाना बरगदवा को पुलिस ने पकड़ा है। यह जानकारी थानाध्यक्ष बरगदवा दिनेश कुमार ने दी।संवाद