कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, थानों पर दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आतंकी हमले में शहीद जवानों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के सभी थानों में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कलेक्ट्रेट में आयोजित शोक सभा में कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में शोक सभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोकपति त्रिपाठी, इंद्र कैलाश, रामवचन, राममूर्ति शर्मा, शमशेर आलम, सुरेंद्र प्रसाद, अशोक मिश्र, फेकू प्रसाद, मदन गोपाल, जयराम, अशोक, सुनील, रामसमुझ, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। चौक, घुघली, निचलौल, ठूठीबारी, बरगदवां, फरेंदा, श्यामदेउरवां, परसामलिक, पनियरा समेत अन्य थानों में भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।