फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक अध्यक्ष एवं विनय महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक अध्यक्ष एवं विनय महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को नगर के एक मैरिज हाल में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, महामंत्री विनय कुमार नायक व कोषाध्यक्ष गौतम जोशी चुने गए। चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक संपन्न हुआ। चार बजे चुनाव में विजेता की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मिदवार अशोक कुमार चौरसिया ने 45 मत प्राप्त कर विजेता रहे। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी को 41 मत मिला। महामंत्री पद पर विनय कुमार नायक ने 71 मत पाकर विजयी रहे। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी चक्रपाणि पांडेय को 15 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए गौतम जोशी ने 49 रन पाकर विजयी हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कश्यप ने 18 व संजय पांडेय ने 19 मत मिला। अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। दवा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में केमिस्ट ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि रणजीत सिंह व मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संतोष नायक, अनुराग जायसवाल, मनोज नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें