महराजगंज। सीएम की आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट फेशबुक पर लगाने वाले आरोपी की जमानत जिला हसनैन कुरैशी ने खारिज कर दी है।
सिसवां बाजार के अमरपुर कस्बा निवासी मनीष ने 20 मार्च 2018 को कोठीभार थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि सुबह उनके मित्र की ओर से अवगत कराया गया, फेसबुक पर सलमान खां की आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया गया है, जिसे सद्दाम अंसारी, युनूस अहमद, नाजिम अली, आयत खां, अबूजार, सद्दाम हुसैन एवं अबरार ने लाईक व शेयर किया है, जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 23 मार्च 2018 को आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। तभी से आरोपी जिला जेल में बंद है। जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान मंगलवार को जिला शासकीय अधिवक्ता जयसिंह यादव व सहायक अधिवक्ता कमाल अहमद सिद्दीकी ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी की ओर से गंभीर सामाजिक अपराध कारित किया गया है। इस पर न्यायालय ने पत्रावली में सबूतों के आधार पर आरोपी सलमान की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया।