फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के डांस बार में पिस्टल के साथ पकड़े गए दो भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में कमलपोखरी के पास स्थित एक डांस बार में बुधवार की रात वहां की पुलिस ने दो भारतीयों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भारतीय नागरिक पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि भारतीय नागरिक उक्त बार में पाइप डांस देख रहे थे। बार में दोनों भारतीयों ने जिन सामग्रियों का उपयोग किया, उसका बिल जब मैनेजर ने उन्हें थमाया तो इसको लेकर विवाद पैदा हो गया। विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भारतीयों को पिस्टल के साथ हिरासत में ले लिया। नेपाल के एसएसपी रविंद्र धानुक के बताया कि जसवीर सिंह और देवेंद्र सिंह निवासी पंजाब को हिरासत में लिया गया है। उनके कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें