फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस पाकर खिल उठे बच्चो के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। संसद आदर्श ग्राम बड़हरामीर के प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल में बुधवार को 250 बच्चों में ड्रेस वितरित की गई। मुख्य अतिथि बीईओ धर्मेंद्र पाल ने प्राथमिक विद्यालय में 150 और जूनियर हाई स्कूल में 70 यूनिफार्म वितरित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। धर्मेंद्र पाल ने कहा कि सरकार बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। बच्चों को सरकार तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान कर रही है। मध्यान्ह भोजन योजना, पुस्तक, ड्रेस की सुविधा सरकार की ओर से दी जा रही है। अधिक से अधिक बच्चों के दाखिले पर जोर दिया। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश मिश्रा, शंभू शरण मिश्रा, राकेश, अश्विनी पटेल, राजीव रतन यादव, गौरव राय, गुड्डू ओझा, नीलम त्रिपाठी, स्नेहलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें