महराजगंज। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय महराजगंज, फरेंदा व कलक्ट्रेट, समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 51,036 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व, चकबंदी न्यायालयों ने 44,301 वादों का निस्तारण किया गया। 2,33,37,780 रुपये बैंकों की ओर से नकद वसूल किया गया। 5,57,94,312 रुपये का लोन सेटल किया गया। 3,98,38,585 रुपये ऋण धारकों को बैंकों द्वारा छूट प्रदान की गई जिससे ऋणधारकों को भारी राहत मिली। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 1,25,05,000 रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत राघवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।