फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दीप उत्सव कार्यक्रम में जलाए 5100 दीये

विज्ञापन
दीप उत्सव कार्यक्रम में जलाए 5100 दीये
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज में चलने वाली समस्त शाखाओं की ओर से बृहस्पतिवार की शाम छह बजे दीप जलाए गए। भारत माता की आरती व हनुमान चालीसा पाठ कर स्वयंसेवकों द्वारा 5100 दीपक जलाए गए। कुल पंद्रह शाखा के स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर प्रचारक हिमांशू ने कहा कि दीपोत्सव सनातन संस्कृति के सूत्र सिद्धांतों का अनुपालन करता है। दीपोत्सव असत्य पर सत्य का, अन्याय पर न्याय का, अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व है। दिवाली के ही दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस आए थे। इनके स्वागत में अयोध्या नगरी दीयों के प्रकाश से जगमगा गई थी। यह भारतवर्ष के लोगों के उत्साह और प्रसन्नता का प्रतीक है।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला संघ चालक रामाशंकर गुप्त, सह जिला कार्यवाह शिवाकांत, नगर संचालक आलोक रंजन, सह नगर कार्यवाह दुर्गेश, बौद्धिक प्रमुख गौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें