फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 500 बोरी प्याज बरामद, ट्रक सीज

Tue, 14 May 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा। भारत से तस्करी कर लाया गया 500 बोरी प्याज कस्टम विभाग ने बरामद कर ट्रक को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार को भैरहवा भंसार चीफ नारद गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि परासी रोड बाईपास पर एक गोदाम में भारत से तस्करी कर कैरियरों के माध्यम से अधिक मात्रा में प्याज इकट्ठा किया गया है। जिसे एक ट्रक पर लोड किया जा रहा है। जिसे कुछ ही देर में दूसरे शहर भेज दिया जाएगा। सूचना पाते ही चीफ ने कस्टम टीम गठित कर मौके पर भेज कर गोदाम में रखे प्याज को ट्रक में लोड करते समय 500 बोरी प्याज सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मौका पाते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कस्टम के अधिकारियों द्वारा पकड़े गए प्याज सहित ट्रक को अग्रिम कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है। भंसार चीफ नारद गौतम ने बताया कि तस्करी का 10 लाख रुपये मूल्य का 500 बोरी प्याज सहित एक ट्रक को सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें