फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना हाई सिक्योरिटी के दौड़ रहे 50 हजार वाहन

Sun, 19 May 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार पांच तो फिर 10 हजार है जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए शासन की ओर से निर्देश हैं। इसके बाद भी जिले में 50 हजार वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। जिले में कुल 3.15 लाख सक्रिय संचालित वाहन हैं। इसमें करीब 50 हजार वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना बड़ी संख्या में सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं।
परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की जांच की जा रही है। इसके बाद भी वाहन के संचालक अपने वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगा रहे हैं। एआरटीओ ने बताया कि पहली बार बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के पकड़े जाने पर में 5000 रुपये, दूसरी बार में 10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वाहन चालक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट स्टाल करा लें, जिससे चालान नहीं होगा। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ विनय कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में बाइक पर तीन सवारी न चलें। वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के बाइक का संचालन न करें। सड़कों पर जांच बढ़ाई जा रही है, जिससे नियमों का सख्ती से पालन कराया जा सके। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें