फरेंदा। गोंडा आनंदनगर रेलखंड पर करंट की चपेट में आने से पांच गिद्धों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर गिद्धों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आनंदनगर-गोंडा रेल खंड पर गनेशपुर के समीप जंगल में गिद्धों का झुंड रेलवे लाइन पर पड़े किसी जानवर के शव के पास था। उसी दौरान गोंडा से आनंदनगर ट्रेन आ रही थी। ट्रेन को आते देखकर गिद्धों का झुंड उड़ने का प्रयास करने लगा लेकिन ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे सभी पांच गिद्धों की मौत हो गई।
वन क्षेत्राधिकारी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि गिद्धों की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।संवाद