महराजगंज। अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई महराजगंज के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि घुघली के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में महाराजा उदय सिंह एवं माता रानी जीवंत कुंवर के घर 9 मई 1540 को हुआ था। उन्होंने धर्म एवं स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया। मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने, अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से संघर्ष करते रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह एवं प्रो. दिवाकर सिंह ने महाराणा के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा समापन की घोषणा की। इस अवसर उपेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, कार्तिकेय प्रताप सिंह, पंकज सिंह, अमरिंदर सिंह, अजय सिंह, दयाशंकर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद