फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 450 शीशी नेपाली और छह लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नेपाली शराब ले जाने वाले आरोपी को रात में बाइक से पीछाकर कर टीम ने दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर आबकारी टीम ने रविवार को छापा मारा। टीम ने 450 शीशी नेपाली और छह लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। शनिवार देर रात टीम ने आरोपी को बाइक से पीछा कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजहा उर्फ अहिरौली गांव में कई जगहों पर छापा मारा। जिस दौरान टीम ने 10 घरों एवं आसपास की झाड़ियों तथा बागों की तलाशी लेकर 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से पकड़े गए आरोपी गुलाब निवासी बजही के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इसी तरह क्षेत्र के खड्डा नहर मार्ग स्थित तेरह चार पुल के पास नेपाल राष्ट्र से बाइक से तस्करी कर लाई जा रही 450 शीशी अवैध नेपाली शराब को पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि तस्कर बाइक काफी तेजी से भगा रहा था। वहीं, मौके से आरोपी मन्नू यादव उर्फ अनूप निवासी कनमीसवा को पकड़ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर फरार आरोपी मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें