फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने अध्यापिका की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। मंगलवार को तहसील में जांच करने आए अपर आयुक्त से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर की छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका के एक महीने से स्कूल न आने की शिकायत की। अपर आयुक्त प्रशासन ने डीआईओएस को फोन पर शिक्षिका के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई का आदेश दिया। सिंहपुर गांव से 15 किलोमीटर पैदल चलकर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं नंदिता तिवारी, रागीनी, रीना गुप्ता, साधना कन्नौजिया, नीतू सहानी, बबिता भारती, मनीषा चौधरी, अनिल चौधरी, रामू गुप्ता, रिंका यादव, सूरज चौधरी, केश्वर चौधरी, दीपू तहसील पहुंचीं और पहले तहसीलदार को और बाद में तहसील में जांच करने आए अपर आयुक्त प्रशासन संजय कुमार सिंह से शिक्षिका की शिकायत की। कहा कि परीक्षा नजदीक है। केवल तीन पाठ पढ़ाया गया है। शिक्षिका महीने में एक बार विद्यालय आती हैं और एक ही दिन पूरे महीने का हस्ताक्षर बना देती है। अपर आयुक्त प्रशासन संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन कर जांचकर कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें