फरेंदा। सेवानिवृत्त जेई दयाशंकर श्रीवास्तव को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र आनंदनगर में विदाई दी गई। कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। उनको रामायण व अंग वस्त्र के साथ ही उपहार दिया गया। एसडीओ राजनरायन ने उनकी साफ-सुथरी छवि और जिम्मेदारी से काम करने की सीख लेने को कहा। एसडीओ बरहुआ आरके सिंह ने कहा कि बिना विवाद के कार्यकाल पूरा करना बड़ी उपलब्धि होती है। एसडीओ गोरखपुर अजीत त्रिपाठी ने कहा कि दयाशंकर श्रीवास्तव ने हमेशा विभाग की तरक्की को प्राथमिकता दी। दयाशंकर श्रीवास्तव ने सबका आभार जताया। एसडीओ आनंदनगर फजल, एसडीओ कौड़ीराम संदीप, जेई सतीश सिंह, एसडीसी संजीव पांडेय, जेई आनंदनगर उदयप्रताप, सुबाष सिंह, अतुल चंद पाठक, रामचंद्र सहानी ने भी संबोधित किया। संचालन रामचंद्र शर्मा ने किया। वीरेंद्र पांडेय, कमलेश चौरसिया, रामहजूर पांडेय, बलबहादुर थापा, ओंमकार नाथ वर्मा, अशोक चौधरी, जितेंद्र कुमार, अंशुमान पांडेय, विशाल राय आदि मौजूद रहे।