फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ता 9 अगस्त को करेंगे रक्दान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को भाजपा की पं दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह संचालन समिति की बैठक में विधान सभावार रक्त परीक्षण की तिथि तय की गई। अध्यक्षता करते भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नौ अगस्त को रक्तदान करेंगे। रक्तदान परीक्षण कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद जायसवाल ने बताया कि जिले में सभी विधान सभा क्षेत्र के लिए तिथि घोषित हुई है। सदर विधान सभा में मिठौरा दक्षिण मंडल, महराजगंज नगर मंडल, घुघली उत्तरी मंडल में रक्त परीक्षण 2 अगस्त को होगा। महराजगंज देहात मंडल में 3 अगस्त को परिक्षण का दिन तय किया गया है। इस क्रम में सिसवां विधान सभा क्षेत्र में मिठौरा उत्तरी मंडल में एक अगस्त, निचलौल मंडल में तीन अगस्त, सिसवां मंडल में दो अगस्त की तिथि निश्चित है। इसी प्रकार से नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के नौतनवां देहात में और नगर में चार अगस्त है। फरेंदा विधान विधान सभा के फरेंदा मंडल में पांच अगस्त, बृजमगंज में चार अगस्त, धानी में सात अगस्त है। वहीं पनियरा विधान सभा क्षेत्र के पनियारा, परतावल और घुघली में पांच अगस्त को रक्त का परिक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान 9 अगस्त को जिला संयुक्त अस्पताल में होगा। इस मौके पर भाजपा के समीर त्रिपाठी, मधुर सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, राजन विश्कर्मा, सोनू सोनी, जितेंद्र जासवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें