फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोदाम से 40 बोरी यूरिया बरामद

Fri, 25 Jul 2025 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को ठूठीबारी में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर अपर जिला कृषि अधिकारी सुमित निषाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने आकाश बीज भंडार पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान गोदाम से 40 बोरी यूरिया बरामद हुआ। जब दुकानदार से खाद बिक्री का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। अनियमितता पर अपर जिला कृषि अधिकारी सुमित निषाद ने नाराजगी जताई। पुलिस की मौजूदगी में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीज भंडार को सीज कर दिया गया। बरामद यूरिया को जब्त कर लिया गया और गुणवत्ता जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए। इस कार्रवाई में लिपिक उत्कर्ष शुक्ला, थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें