जिले में 38 मिले कोरोना पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को 38 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि चार लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल मामले 5295 हो चुके हैं। इसमें सक्रिय मामले महज 281 हैं। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4929 हो चुकी है। अब तक कोरोना से मरने वालो की संख्या 85 हो चुकी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 166421 सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं, लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।